फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arogya Mela 1023 patients got treatment

Farrukhabad News: आरोग्य मेले 1023 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 15 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 15 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela 1023 patients got treatment
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेलों में मरीजों की संख्या कम रही। पीएचसी साहबगंज में सीएचओ के भरोसे आरोग्य मेला रहा। जिले के 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2023 मरीजों को उपचार मिला।
विज्ञापन

शहर के चार व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी साहबगंज में न तो डॉ.अंजुला गोस्वामी पहुंचीं और न ही फार्मासिस्ट रत्नेश। इससे सीएचओ सुनीता ने मरीजों को देखकर दवाई दी। कुल 10 मरीज पहुंचे। एलटी आदर्श ने तीन मरीजों की जांच की। एलटी ने बताया कि डॉक्टर व फार्मासिस्ट की हज यात्रियों के टीकाकरण में ड्यूटी लगने से वह नहीं आए। पीएचसी भोलेपुर में डॉ.श्वेता सिंह ने 10 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अखिलेश ने दवाई दी और एलटी विनय कुमार ने मरीजों की जांच की। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने शमसाबाद क्षेत्र की पीएचसी फैजबाग का निरीक्षण किया। वहां चार एएनएम अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने वेतन काटने के आदेश दिए। इसके बाद सीएमओ ने पीएचसी रोशनाबाद व चिलसरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं और सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के अंगूरी बाग स्थित ग्रीन गार्डन में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 95 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर हज को जाने वाले यात्रियों को मेनिंजाईिटस सीजनल इंफ्लुएंजा का टीका लगाया गया। उन्हें पोलियो की खुराक भी पिलाई गई। डॉ.नवनीत गुप्ता, डॉ.अंजुला गोस्वामी, फार्मासिस्ट रत्नेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed