{"_id":"2faf499318bd510d341101057c02271f","slug":"army-school-of-fatehgarh-top-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल फतेहगढ़ की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल फतेहगढ़ की टीम अव्वल
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद सहयोग शाखा फर्रुखाबाद की टीम ने समूह गान प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। समूह गान प्रतियोगिता में परिषद की ओर से आर्मी स्कूल फतेहगढ़ की छात्राओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने इटावा में प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें ब्रह्मावर्त प्रांत की पांच टीमों ने भाग लिया। समूह गान प्रतियोगिता में सहयोग शाखा फर्रुखाबाद की आर्मी स्कूल की टीम अव्वल रही। टीम सदस्यों ने हिंदी व संस्कृत में समूह गान कर निर्णायकों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतीक यादव, स्वाभी शर्मा, रिया राठौर, ज्योति अवस्थी, नमिता, स्नेहा देवी और यश सक्सेना शामिल रहे। टीम सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आर्मी स्कूल के रामकुमार मिश्र, करुणा पारिक और बविता सक्सेना को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में कवल साहनी, राधेश्याम अग्रहरि, रमेश मेहरोत्रा, संजय सिंह, सुरेशचंद्र गुप्ता, सुधा गुप्ता, विनोद कुमार सैनी, कैलाश यादव, प्रभात दुबे और रामकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।