{"_id":"263cd53ed1d4e7162ecb7b5b7137ef4f","slug":"army-recruitment-today-amid-tight-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच सेना भर्ती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच सेना भर्ती आज
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती कार्यालय बरेली की भर्ती सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए युवकों
विज्ञापन
की शहर में आमद शुरू हो गई है। यह भर्ती 11 जनवरी तक चलेगी। पहले दिन 12 से
15 हजार युवकाें के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। इसको लेकर शाम तक
तैयारी चलती रही।
पहले दिन राजपूत रेजीमेंट सेंटर में सीतापुर जिले की भर्ती होगी। यह भर्ती सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क/ एसकेटी, सैनिक तकनीक, सैनिक ट्रेड्समैन व नर्सिंग असिस्टेंट के लिए है। सोमवार को सुबह 4 बजे फतेहगढ़ के बरगदिया घाट से टोकन वितरित हाेंगे। इसके लिए बैरीकेडिंग व दूसरे इंतजाम पूरे किए जाते रहे। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऊंचाई जांच,
शारीरिक जांच, दौड़, गड्ढा, बीम, जिग जाग संतुलन, शारीरिक मापदंड परीक्षण, कागजाताें की जांच व मौखिक परीक्षा होगी। पिछली भर्तियों में युवकाें के उत्पात को देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले की पुलिस के अलावा पीएसी व गैर जनपद की पुलिस भी तैनात की गई है।
युवकाें को ठहराने के लिए कई स्कूलों में इंतजाम किया गया है। अभ्यर्थियाें को रैली में कागजातों के अलावा दूसरा कोई भी सामान नहीं लाने दिया जाएगा। रविवार को जाट रेजीमेंट के कर्नल राजीव दीक्षित ने तैयारियाें का जायजा लिया।
टैटू बन सकता है मुश्किल
सेना भर्ती को आने वाले युवकों के लिए टैटू की दीवानगी मुश्किल बन सकती है। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियाें के शरीर पर टैटू का निशान भी देखा जाएगा। स्थायी टैटू का निशान भुजा के अंदर की तरफ कोहनी से कलाई तक और हथेली के पीछे मान्य होगा।
इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी के शरीर पर धार्मिक चिन्ह मिलने पर अलग से जांच की जाएगी। शारीरिक परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की दवा व नशे का प्रयोग वर्जित रहेगा। इसके लिए अभ्यर्थी की जांच की जा सकती है। सूबेदार मेजर डी राजू ने बताया कि सेना के नियमों के मुताबिक ही भर्ती होगी।
यह लाएं दस्तावेज
सेना भर्ती के लिए युवकाें को पासपोर्ट साइज के 15 फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाहित/ अविवाहित प्रमाण पत्र और इनकी दो प्रतिलिपि लानी होगी। इसके अलावा एनसीसी, खेलकूद, सेवारत/ भूतपूर्व सैनिक व विधवाओं के बच्चे से संबंधित अभ्यर्थियाें को इसका प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।
दलालाें से सावधान
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवकों के दलालों से संपर्क पर उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। सेना भर्ती कार्यालय बरेली के भर्ती निदेशक ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। युवकों को दलालाें से सतर्क रहने के साथ ही मूल कागजात भी उन्हें न देेने की हिदायत दी गई है।
नकली दस्तावेज लाए तो हवालात
उम्मीदवार नकली दस्तावेज लाने पर फंस सकते हैं। दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। इनके नकली पाए जाने पर अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
कल की भर्ती
जिला फर्रुखाबाद
श्रेणी: सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क/ एसकेटी,सैनिक तकनीक, सैनिक ट्रेड्समैन व नर्सिंग अस्सिटेंट