फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Army recruiting youth in the race to 573

सेना भर्ती में दौड़ में युवक 573 पास

Thu, 07 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Army recruiting youth in the race to 573

फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड कार्यालय बरेली की ओर से चल रही भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 3531 अभ्यर्थियों में से दौड़ में 573 को पास घोषित किया गया। डीडीजी ने गुरुवार को भर्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


सेना भर्ती के दूसरे दिन सीतापुर जिले के युवकों ने जरनल ड्यूटी के लिए दमखम दिखाया। सिखलाई रेजीमेंट के बैरियर के बाहर युवकों की लंबी कतार पौ फटते ही लगने लगी थी। युवकों के  प्रमाण पत्रों की जांच के बाद राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा गया। 1600 मीटर की दौड़ में सफल होने को युवकों ने काफी मशक्कत की।
विज्ञापन


रनिंग ट्रैक पर युवकों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा जवानों को भी तैनात किया गया था। दौड़ में सफल होने के बाद युवकों का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद नो फीट का गड्ढा पार किया, बैलेसिंग, और सीने के नाप की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में पहली बार इलेक्ट्रानिक मशीन का उपयोग किया गया। इलेक्ट्रानिक मशीन में युवक को अपनी लंबाई, वजन डिजिटल मीटर पर दिखाया गया। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल मशीन का उपयोग किया जा रहा है।


इस मशीन पर युवक को खड़ा करने के बाद उसकी लंबाई, और वजन डिस्प्ले पर प्रदर्शित हो जाता है। शारीरिक परीक्षण में सफल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। भर्ती के दौरान भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर जरनल संदीप सहगल ने भर्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed