फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Army jawans spread patriotic tunes

सेना के जवानों ने पाइप बैंड पर देशभक्ति की धुनि बिखेरी

Mon, 09 Aug 2021 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Army jawans spread patriotic tunes
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम करती छात्? - फोटो : FARRUKHABAD
सेना के जवानों ने देशभक्ति की धुन बिखेरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को अमृत महोत्सव के पहले दिन चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया गया। छात्रों व एनसीसी कैडेटों ने प्रभातफेरी निकाली। वहीं जिलाधिकारी व एसपी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। फतेहगढ़ स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में सैनिकों ने बैंड वादन कर देशभक्ति की धुन बिखेरी।
कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में किया गया। सुबह म्यूनिसिपल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर के निर्देशन पर जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, एसडीएम अनिल कुमार व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ शहीद कौशलेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सोल्जर बोर्ड में देश के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम व विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्रा आकांक्षा शर्मा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया तो एनएकेपी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य किया। सेना के जवानों ने पाइप बैंड पर देशभक्ति की धुन का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। छात्रा पूजा दुबे ने सैनिकों की वीरगाथा पर कविता सुनाई।
इस दौरान एलईडी वैन के माध्यम से काकोरी शहीद स्मारक स्थल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महान बलिदानियों, वीर शहीदों के आदर्शों, संघर्षो व त्याग से प्रेरणा लेना चाहिए। आजादी में शहीदों के त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डीएम ने बैंड वादक सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने किया।

इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजक आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ.रजनी सरीन, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, डीपीओ भारत प्रसाद, ईओ रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed