फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Argument with the accountant who went to measure the land

विवादित भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल, नोकझोंक

Mon, 03 Oct 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Argument with the accountant who went to measure the land
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ में चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल की खेत मालिक से नोकझोंक हो गई। डीएम न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने की जानकारी पर लेखपाल ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बबना के मजरा हरदुआ निवासी रामबरन सिंह ने डीएम न्यायालय में नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए मुकदमा दायर किया है। इसमें कहा कि खसरा के रकबा में चकरोड की चौड़ाई दो मीटर है। जबकि नक्शा में गलत तरीके से चार मीटर का दिखाया जा रहा है। दूसरी ओर प्रधान संजीव यादव चकरोड पर मिट्टी डलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

रविवार का अवकाश होने के बावजूद लेखपाल सुबोध गुप्ता चकरोड की पैमाइश कराने पहुंच गए। जानकारी पर रामबरन सिंह ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। कहा कि नक्शा दुुरुस्तीकरण का वाद निस्तारित होने के बाद ही पैमाइश की जाए। इसको लेकर लेखपाल से नोकझोंक हुई तो सूचना देकर पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में रामबरन सिंह ने पुलिस को डीएम न्यायालय में दायर मुकदमा संबंधी कागजात दिखाए।
लेखपाल सुबोध गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी। डीएम न्यायालय से वाद निस्तारित होने के बाद पैमाइश की जाएगी। प्रधान संजीव यादव ने बताया कि लेखपाल जितना चकरोड उन्हें नापकर देंगे, उसी पर मिट्टी का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed