फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Are Kalpwas ignore saints

कल्पवास कर रहे साधु-संतों की अनदेखी

Fri, 22 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 22 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Are Kalpwas ignore saints
शमसाबाद। ढाई घाट पर गंगा किनारे कल्पवास कर रहे साधु संत मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। साधु-संतों का कहना है कि मेले में न तो प्रकाश की व्यवस्था है और न ही मेला क्षेत्र में पर्याप्त हैंडपंप लगवाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


ढाईघाट किनारे लगने वाले एक माह केे  मेेले  में एक माह तक कल्पवास करने के लिए एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, कुरावली, जैथरा, अलीगंज और शाहजहांपुर आदि जिलों व कसबों से आए साधु संतों ने डेरा डाल लिया है। यहां  कल्पवासियों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


साधु-संतों का कहना है कि मेला क्षेत्र में न तो ठीक तरह से रास्ते बनाए गए हैं और न ही पर्याप्त मात्रा में हैंडपंप लगे हैं। शौचालयों की भी व्यवस्था नहीं है।  इससे कल्पवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाबा योगेश्वरानंद, बाबा रविदास, सुरेशानंद, महेश गिरि, रामेश्वर गिरि और बाबा पवनदास आदि का कहना है कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में हैंडपंप नहीं लगे हैं। पानी दूर से भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश व्यवस्था न होने के चलते रात में दिक्कत होती है। रेतीले रास्ते होने के चलते दुपहिया और चौपहिया वाहन बालू में फंस जाते हैं। शौचालय न बनाने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed