फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Appointment letters were distributed to 149 employees, including 106 educators.

Farrukhabad News: 106 एजुकेटर सहित 149 कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters were distributed to 149 employees, including 106 educators.
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ नव चयनित 106 एजुकेटर सहित 149 कर्मियों को नियुक्तिपत्र सौंपे। सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा के साथ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुभारंभ किया। जिले में आउटसोर्स व संविदा पर नव चयनित 106 ईसीसीई एजुकेटर, आठ जिला परियोजना कार्यालय/ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर संबद्ध कार्मिक, 14 तकनीकी अनुदेशक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 21 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिलाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा एवं परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह, जितिन रंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed