{"_id":"6480cd666afed15f9102f047","slug":"application-in-court-against-three-including-sdo-je-farrukhabad-news-c-12-1-274069-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसडीओ, जेई सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसडीओ, जेई सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी
Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई और एसएसओ के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया कि लाइनमैन को फाल्ट सही करने के लिए भेजने के बाद बिजली की लाइन चालू कर दी गई। इससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।
मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव खगऊ निवासी रामसरन ने सबस्टेशन नवाबगंज के एसडीओ मनीष वर्मा, जेई जुनैद आलम व एसएसओ राकेश पाल के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र विपिन कुमार हजियापुर सबस्टेशन पर संविदा लाइनमैन की नौकरी करता था। गांव ठिठुलिया पट्टी में विद्युत लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिली थी। 30 दिसंबर 2022 को जेई विपिन व एसडीओ के आदेश पर एसएसओ राकेश पाल से शटडाउन लेकर फाल्ट सही कर रहा था। उसी दौरान शटडाउन हटा दिया गया। विपिन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसको लोहिया अस्पताल में लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने विपिन को सैफई रेफर कर दिया। उसकी अंगुलियां काट दी गई। 23 जनवरी को डॉक्टर ने छुट्टी देकर घर भेज दिया। 27 जनवरी को विपिन की मौत हो गई। थाने में कई बार प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।