फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Application against five including the then Tehsildar and Sub Registrar

Farrukhabad News: तत्कालीन तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार सहित पांच के खिलाफ अर्जी

Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Application against five including the then Tehsildar and Sub Registrar
फर्रुखाबाद। तत्कालीन तहसीलदार कायमगंज, सब रजिस्ट्रार सहित पांच के खिलाफ महिला ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी पूनम ने सीजेएम कोर्ट में तत्कालीन तहसीलदार कायमगंज, सबरजिस्ट्रार, गांव पुरौरी निवासी रवेंद्र सिंह, गांव हथवाया निवासी अर्जुन सिंह, एक अज्ञात के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि 29 नवंबर 2011 को देवर धीरज से खेत 45 हजार रुपये में खरीद लिया था। 15 अक्तूबर 2012 को दाखिल खारिज भी हो गया। इसके बाद से वह कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर में रहने लगी।
विज्ञापन

देवर धीरज भी बाहर काम करने चला गया। कुछ समय पहले गांव के रवेंद्र सिंह खेत पर कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर रवेंद्र ने बताया कि धीरज ने खेत का उसके नाम पर बैनामा कर दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि धीरज के स्थान पर किसी और व्यक्ति को खड़ा करके जमीन का बैनामा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तहसीलदार ने मोटी रकम लेकर दाखिल खारिज भी कर दिया। इस मामले में रवेंद्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर कंपिल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस मामले में एसपी सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में कंपिल एसओ से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed