{"_id":"6228e54846fd1307526cd771","slug":"apharan-application-adhikari-farrukhabad-news-knp684765338","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने में चार पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने में चार पर रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में कोर्ट ने मेरापुर एसओ को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस मामले में एसपी से गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई।
थाना मेरापुर के गांव महमदपुर निवासी वीरेपाल ने एसीजेएम कोर्ट में गांव के जसवंत सिंह, जगतपाल, सोनू पाल, बृजपाल के खिलाफ अपहरण का झूठा
मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि जसवंत सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। यह लोग उसको झूठे मुकदमे में फंसाने का कई बार
प्रयास कर चुके हैं। इन लोगों ने बृजपाल को गांव से बाहर किसी जनपद में भेज दिया। 15 मार्च 2012 को बृजपाल के अपहरण का मुकदमा वीरेपाल व उसके
पुत्र के खिलाफ दर्ज करा दिया। पुलिस ने वीरेपाल को पकड़ कर जेल भेज दिया। 10 दिसंबर 2021 को बृजपाल अपने घर वापस आ गया। इसकी शिकायत थाने
में की। एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसीजेएम ने मामले में सुनवाई के बाद मेरापुर एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।