फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   AP Public School team won by one run

Farrukhabad News: एपी पब्लिक स्कूल की टीम एक रन से जीती

Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
AP Public School team won by one run
फोटो-14 स्टेडियम में गेंदबाजी करते एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज के गेंदबाज अर्पित कुमार। संवाद
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) में दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंडर-19 में जहां एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज ने एक रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं अंडर-16 में सुपर किंग टीम कामयाब रही। नितिन कुमार और कार्तिकेय पाल मैन ऑफ द मैच चुने गए। शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग में एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज व स्टार किंग फतेहगढ़ के बीच मैच खेला गया। एपी स्कूल के कप्तान निखिल कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
विज्ञापन

टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए। शिवम ने 34, अंशुल ने 18, कुनाल ने 12 और निखिल ने 13 रनों की पारी खेली। नितिन कुमार ने चार विकेट, शिव प्रताप ने तीन व संकल्प चौहान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार किंग टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके चार विकेट 37 रनों पर गिर गए। नितिन जीत के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन दूसरी तरफ से बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। अंतिम ओवर में जीत के लिए स्टार किंग को छह गेंदों में नौ रन चाहिए थे, लेकिन खिलाड़ी आठ रन ही जोड़ सके। रोमांचक मुकाबले में एपी पब्लिक स्कूल ने एक रन से जीत दर्ज की। नितिन ने 51 और सम्राट कुंद्रा ने 16 रन बनाए।
अंडर-16 आयु वर्ग में एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज के कप्तान अभिजीत यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पूरी टीम 70 रनों पर ढेर हो गई। अंशुल ने 18, हिमांशु ने 13, प्रपुंज ने नौ रन बनाए। सुपर किंग के गेंदबाज कार्तिकेय ने पांच, दिलशान ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग फतेहगढ़ की टीम भी आखिरी ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर सकी। फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने कार्तिकेय पाल व नितिन कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed