फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey appeared in court in Gangster Act case

Farrukhabad News: गैंगस्टर एक्ट के मामले में अनुपम दुबे की कोर्ट में हुई पेशी

Thu, 06 Mar 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey appeared in court in Gangster Act case
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट के मामले में गुरुवार को माफिया अनुपम दुबे की कोर्ट में पेशी हुई। गैंगस्टर एक्ट के मामले में अनुपम दुबे के बयान दर्ज किए गए। मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने 19 मार्च की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 1997 में अनुपम दुबे के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि अनुपम दुबे अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में रंगदारी वसूली, मारपीट आदि अपराध करता है। क्षेत्र में इसका भय व्याप्त है। कोई भी व्यक्ति इसके खिलाफ गवाही देने के लिए भी तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। विवेचक ने विवेचना पूरी कर अनुपम दुबे के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मामले में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट रितिका त्यागी की कोर्ट में माफिया अनुपम दुबे को मथुरा जेल से लाया गया। जहां उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय कर दी गई। मालूम हो कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास होने पर अनुपम दुबे मथुरा जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed