फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anshul and Vikas kept Subhash and Ruby confused

अइया एक ब्राह्मण को खाने के बाद क्या पानी भी नहीं पिलाइयो

Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Anshul and Vikas kept Subhash and Ruby confused
फर्रुखाबाद के गांव करथिया में सुभाष को दरवाजे के नीचे शराब का पौवा देता दोस्त। - फोटो : FARRUKHABAD
बंधक बच्चों की जान को खतरा देखकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी परेशान थे। ऐसे में एक रणनीति के तहत सुभाष के करीबी दोस्तों को बुलाकर उसको उलझाए रखने का काम किया गया। उसके दोस्त अंशुल व विकास ने पांच घंटे तक लगातार दरवाजे पर बैठकर संवाद किया।
विज्ञापन

सुभाष की पत्नी ने दरवाजे के नीचे से ही अपने पति के दोस्तों को खाने के लिए रोटी दी। पानी मांगने पर दरवाजा नहीं खोला और शराब के क्वाटर में पानी भरकर दिया। इस पर अशुंल ने कहा कि अइया एक ब्राह्मण को क्वाटर में पानी दे रही हो, भोलेनाथ रूठ जाएंगे। इस पर उसने छोटी कटोरी में पानी भरकर दरवाजे के नीचे से ही दे दिया।
विज्ञापन

बच्चों को बंधक बनाए सुभाष व उसकी पत्नी रूबी अपने साथ हुए अत्याचार को लेकर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बार बार सुभाष बच्चों को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। ऐसे में डीएम व एसपी ने सभी को पीछे हटा दिया था। अफसरों ने सुभाष व उसकी पत्नी का ध्यान बटाने को बातों में उलझाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सुभाष के उन करीबियों का पता लगाया जिनकी वह हर बात मानता था। पुलिस के बुलाने पर इन लोगों में शामिल पास के ही मजरे के अंशुल दुबे और विकास अपने दो दोस्तों के साथ सुभाष के दरवाजे पर पहुंचे। वे सुभाष व रूबी से बात करने लगे। अंशुल ने सुभाष से कहा कि ‘तुम्हारे दरवाजे पर भूख लगी है खाना नहीं खिलाओगे।
इस पर उसने पत्नी रुबी से रोटी मंगवाई और दोस्तों को दरवाजे के नीचे से ही दे दी। रोटी खाने के बाद दरवाजे खुलवाने के लिए अंशुल ने रुबी को अइया संबोधित करते हुए कहा कि खाना तो खिलवा दिया अब पानी भी पिलवा दो। इस पर रूबी ने खाली शराब के क्वाटर में पानी भरकर दरवाजे के नीचे से खिसका दिया। इससे अंशुल नाराज हो गया और कहा कि एक ब्राह्मण को शराब के क्वाटर में पानी दे रही हो भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे।

तब रूबी ने कहा कि हैंडपंप से पानी पी लो जाकर, घर पर पानी कम है। अंशुल दरवाजे खुलवाने के लिए पानी पीने की जिद पर अड़ गया। इस पर रूबी ने कटोरी में पानी भरकर दिया। लगभग पांच घंटे तक यह लोग सुभाष व उसकी पत्नी का ध्यान बटाने का प्रयास करते रहे। सुभाष को भरोसा भी दे रहे थे कि बाहर आ जाओ कोई कुछ नहीं करेगा। तुमको सभी सुविधाएं दिलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed