{"_id":"5ecd44ca8ebc3e909a686871","slug":"another-young-man-found-infected-stirred-farrukhabad-news-knp5621545162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश से आया युवक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्रप्रदेश से आया युवक कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
एक और युवक संक्रमित मिला, हड़कंप
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गैर प्रांतों से लौटने वाले प्रवासी संक्रमित पाए जा रहे हैं। आंधप्रदेश से लौटे युवक का 24 मई को नमूना लिया गया। मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव गदनपुर बक्श अमलैया आशानंद निवासी युवक आंध्रप्रदेश के दशीपेटा पड़पड़ा सेंटर विजयवाड़ा में गोलगप्पे का काम करता है। 22 मई को ट्रेन से कानपुर आया। वहां से 24 मई को बस से लाकर नवाबगंज क्षेत्र के एसकेएम इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। क्वारंटीन सेंटर में ही शाम को नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
मंगलवार रात को जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक को एंबुलेंस से जनपद औरैया के कस्बा दिबियापुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सीएचसी में भेजा गया। जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव कुल 26 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 8 मरीज कोरोना से जंग जीतकर वापस घर जा चुके हैं। 18 मरीज अभी एक्टिव हैं। एक महिला को छोड़कर सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं।