{"_id":"69dbf018aacf2db5930f6ce5","slug":"angry-villagers-broke-the-cars-windows-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140420-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक में टक्कर लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ दिए कार के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक में टक्कर लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ दिए कार के शीशे
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा मंझना में बाजार से निकल रही तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक सवार आ गया। बाइक सवार के चुटहिल होने पर ग्रामीण भड़क गए। पीछा कर कार को घेर लिया और पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया।
रविवार को मंझना में मेला लगा था। सड़क पर काफी भीड़ थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार को रोकने का प्रयास किया, इस पर चालक कार को तेजी से भगा ले गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और गुस्से में आकर ईंट-पत्थरों से उसके शीशे तोड़ दिए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया और थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर कोई गंभीर घायल नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।