{"_id":"626ec8a937d66537ec6f32de","slug":"angry-student-ate-poison-due-to-beating-died-farrukhabad-news-knp6943992137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
कमालगंज। दोस्त का ई-रिक्शा मांगकर छात्र चलाने लगा। उससे एक महिला को टक्कर लग गई। यह देखकर राहगीरों ने छात्र की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने जहर खा लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी संजीव कुमार का 18 वर्षीय पुत्र आशीष यादव शुक्रवार की शाम अपने दोस्त का ई-रिक्शा चला रहा था। मेन रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा से एक महिला को टक्कर लग गई थी। लोगों ने आशीष से गाली गलौज कर पिटाई कर दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने घर जाकर रात में जहर पी लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर परिजन आशीष को शनिवार की रात घर ले आए। रविवार की भोर उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसको निजी अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मां अनीता देवी, बहन भूरी व कोमल बिलखती रही। मां अनीता की हालत बिगड़ गई तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने जंजाली नगला स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। मां ने बताया कि आशीष बीए का छात्र था। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।