{"_id":"64a5c2119f149f4957074917","slug":"angered-by-fathers-scolding-the-student-swings-on-the-noose-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-294-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता के डांटने से क्षुब्ध छात्र फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता के डांटने से क्षुब्ध छात्र फंदे पर झूला
विज्ञापन
शमसाबाद। पिता के डांटने से क्षुब्ध हाईस्कूल के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्र को लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराईपुर निवासी धर्मवीर राजपूत आगरा में कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते हैं। वह पत्नी रागनी के साथ आगरा में रह रहे हैं। पुत्र अभयराज उर्फ सिद्दी (16) रामसिंह इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ता था। वह दादी सोनवती के साथ गांव में रह रहा था। मंगलवार को पढ़ाई को लेकर पिता धर्मवीर ने मोबाइल पर फोन करके अभराज उर्फ सिद्दी को डांट दिया था। अभयराज ने ऊपर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। दादी सोनवती और बहन राधिका नीचे खाना बना रही थीं।
राधिका भाई अभयराज को खाना खाने के लिए ऊपर बुलाने गई। भाई को फंदे पर लटका हुआ पाया। राधिका के शोर मचाने पर दादी साेनवती ऊपर पहुंची। अभयराज को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। शोर सुनकर चाचा अभिषेक राजपूत, शिवम राजपूत, नन्हें और हरिओम ऊपर कमरे में पहुंचे। शव को फंदे से उतारा। परिजन अभयराज को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने अभयराज को देखकर मृत घोषित कर दिया। अभयराज का छोटा भाई सूर्यांश है। चाचा अभिषेक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में छात्र की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।