फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anganwadi centers get hot food

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा गर्मागर्म भोजन

Mon, 29 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers get hot food
हाट कुक्ड योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्मागर्म भोजन
विज्ञापन
उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 17 एनजीओ का चयन किया गया है। प्रत्येक एनजीओ को 100 आंगनबाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह योजना 1 जनवरी से लागू की जाएगी।

जिले के सात ब्लाकों व नगर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को हाट कुक्ड उपलब्ध कराया जाएगा।  इसके लिए 17 एनजीओ का चयन भी कर लिया गया है। सोमवार को इस संबंध में विकास भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ।

इसमें तय हुआ कि सातों ब्लाकों व शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयनित बच्चों को गर्मागर्म खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें हलवा, खिचड़ी, दलिया के साथ अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। चयनित 17 एनजीओ में से प्रत्येक को 100 आंगनबाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए एनजीओ व सीडीपीओ को दायित्व सौंपा गया है।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी एस.नरायन शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामलखन आर्य, मनीष चौरसिया और नीलम कुशवाह समेत तमाम सुपरवाइजर मौजूद रहे।

सत्यापन नहीं हुआ
फर्रुखाबाद। जिले की आठ परियोजनाओं के लिए अलग-अलग रसोईघर बनवाए गए थे। इनका अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed