{"_id":"6ac940d3ac79634b180d7766","slug":"ancient-rameshwaram-nath-temple-to-undergo-transformation-at-a-cost-of-470-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-149920-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 4.70 करोड़ से होगा प्राचीन रामेश्वरम नाथ मंदिर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 4.70 करोड़ से होगा प्राचीन रामेश्वरम नाथ मंदिर का कायाकल्प
विज्ञापन
कंपिल। पर्यटन विभाग से ऐतिहासिक, पौराणिक तीर्थ नगरी कंपिल में रामायणकालीन प्राचीन रामेश्वरम नाथ मंदिर का 4.70 कराेड़ की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। सुंदरीकरण से मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। इसके साथ ही पर्यटन के नये आयाम खुलने की भी उम्मीद है।
पर्यटन विभाग की ओर से प्राचीन रामेश्वरम नाथ मंदिर का कायाकल्प शुरू कर दिया गया है। पर्यटन विभाग के इसके कायाकल्प पर चार करोड़ 70 लाख तीन हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी लखनऊ की संस्था को दिया गया है। मंदिर परिसर में छह मीटर चौड़ा व 4.50 मीटर ऊंचा भव्य द्वार बनेगा जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। मुख्य गेट की दीवारों को सजाया जाएगा। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। पर्यटक आने से क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की राह आसान होगी। कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर रोहित सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राचीन रामेश्वरम नाथ मंदिर का इतिहास
स्थानीय लोगों के अनुसार रामेश्वरम नाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग त्रेता युग का है। यह शिवलिंग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न ने लंका से लाकर यहां स्थापित किया था। लंका में अशोक वाटिका में इसी शिवलिंग की माता सीता पूजा करती थीं। मान्यता हैं की यहां दर्शन करने से मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। सावन में यहां दूर दराज से श्रद्धालु आकर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
पुठरी मंदिर में 77.13 लाख से सुंदरीकरण शुरू
फर्रुखाबाद। पर्यटन विभाग से मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पुठरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विभाग से 77.13 लाख रुपये से सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील कुमार शाक्य ने विकास कार्यों का भूमि पूजन कराया। परियोजना के तहत मल्टीपरपज हॉल, इंटरलॉकिंग, किचन, लैंड एस्केपिंग आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ.मकबूल, परियोजना प्रबंधन सीके चतुर्वेदी, सहायक परियोजना प्रबंधक सुरेश मिश्रा, सहायक अभियंता नलिन भदौरिया, जेई निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।