{"_id":"691cc2cc7a954774bd007878","slug":"an-unfit-school-van-was-carrying-children-for-four-years-and-eight-months-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-132904-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बच्चों को लेकर दौड़ रही थी चार साल आठ माह से अनफिट स्कूल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बच्चों को लेकर दौड़ रही थी चार साल आठ माह से अनफिट स्कूल वैन
Wed, 19 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 कमालगंज के खुदागंज- श्रृंगीरामपुर मार्ग पर जली हुई वैन देखते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्र
फर्रुखाबाद। आग लगने से जली स्कूल वैन पिछले चार साल आठ माह से अनफिट होने के बाद भी बच्चों को लेकर दौड़ रही थी। इसके बाद भी उसका एक बाद भी किसी भी अधिकारी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। थाना कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज-श्रंगीरामपुर मार्ग पर केसरी नगला के पास मंगलवार सुबह स्कूली वैन आग लगने से जलकर खाक हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि वैन की फिटनेस छह मार्च 2021 को ही समाप्त हो चुकी थी।
कनकौली स्थित गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान की वैन का पंजीकरण कानपुर का है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वाहन स्कूल प्रबंधक सोबरन सिंह के नाम दर्ज है, जबकि नियमों के तहत स्कूली वाहन विद्यालय के नाम और पते पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
वैन का पंजीकरण 14 मार्च 2019 को हुआ था। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि वाहन का उपयोग बच्चों व शिक्षकों को लाने-ले जाने के लिए होता था, लेकिन 2021 से फिटनेस नहीं कराई गई। इसके बावजूद प्रबंधन इस पर स्पष्ट जवाब देने से बच रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि आग लगने वाली वैन जिले में दर्ज नहीं है और न ही इसे स्कूल वैन के रूप में रजिस्टर कराया गया है। बिना फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाती है।
तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
फर्रुखाबाद। स्कूली वैन में आग लगने की जानकारी होते ही बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाकर मौके पर भेजी। टीम में शामिल बीईओ कमालगंज अनूप कुमार सिंह, लिपिक अरशद सिद्दीकी व डीसी बालिका शिक्षा सुनील कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। टीम ने प्रबंधक व ग्रामीणों से मामले की जानकारी की।
बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूल कक्षा से एक पांच तक पंजीकृत है। वहां नौ कमरे हैं। उनमें कक्षाएं चलती हैं। (संवाद)