फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An old woman was murdered in a dispute over land and trees.

Farrukhabad News: जमीन व पेड़ के विवाद में की गई थी वृद्धा की हत्या

Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
An old woman was murdered in a dispute over land and trees.
फर्रुखाबाद। जमीन व पेड़ के विवाद में वृद्धा को पेट्रोल डाल जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने महिला और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अन्य बेटे की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहेपुर निवासी वृद्धा ज्ञान देवी को सोमवार रात पेट्रोल डालकर जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव तिलपई निवासी भाई छविनाथ ने गांव भरहेपुर निवासी बहन ज्ञान देवी के परिवारी मुन्नी देवी व उनके पुत्र कैलाश, सुनील, सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि बहन के कोई संतान नहीं थी। बहन के नाम पर जमीन व पेड़ पर इन लोगों की गलत नजर थी। यह लोग कब्जा करना चाहते थे। बहन ज्ञान देवी इसका विरोध कर रही थी। इसी रंजिश में इन लोगों बहन ज्ञान देवी की पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बुधवार को आरोपी मुन्नी देवी व उसके पुत्र सुनील व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मां-बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed