{"_id":"6797cf9dfdeb601b560a8999","slug":"amroha-won-gyan-cup-by-defeating-firozabad-by-113-runs-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-120028-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फिरोजाबाद को 113 रनों से हराकर अमरोहा ने जीता ज्ञान कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फिरोजाबाद को 113 रनों से हराकर अमरोहा ने जीता ज्ञान कप
Mon, 27 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ईनाम देते सांसद मुकेश राजपूत व डॉ मिथलेश अग्रवाल व अन्य।
- फोटो : क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ईनाम देते सांसद मुकेश राजपूत व डॉ मिथलेश अग्रवाल व अन्य।
कायमगंज। ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अमरोहा की टीम ने फिरोजाबाद को 113 रनों से हरा दिया। आर्यन चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
एसएनएम मैदान में चल रहे ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइल मैच खेला गया। अमरोहा व फिरोजाबाद टीम के बीच हु़ए मैच में अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने 15.1 ओवर में मात्र 98 रन पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य ने तीन ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑलराउंडर आर्यन चौधरी ने 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता को मिला 51 हजार का इनाम
कायमगंज। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ. सुरभि गंगवार, ज्ञान डेयरी की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, कुलदीप गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने विजेता ट्राफी के साथ एक लाख रुपये की चेक दी। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑॅफ द सीरीज के लिए 21 हजार रुपये का इनाम दिया गया। अंपायरिंग सौरभ जायसवाल, उमर मुगल व राजेश सिंह ने की। आयोजक मनोज तिवारी, विशन दीक्षित, आनंदवर्धन रहे। (संवाद)