{"_id":"75e1ea8a13e23f230e3fa1439aaf603f","slug":"among-the-passengers-on-board-the-train-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन में चढ़ने- उतरने को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने से प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी एवं आरपीएफ प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। महिला यात्री ने दूसरे यात्री के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी राजू की पत्नी तरन्नुम मथुरा-अनवरगंज ट्रेन से कानपुर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची। इनके साथ मोहल्ले का युवक अकील भी था। करीब 11 बजे मथुरा से ट्रेन फर्रुखाबाद प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। इसी दौरान तरन्नुम ट्रेन पर चढ़ने लगी। ट्रेन से उतर रहे रामप्रीत निवासी सुल्तानपुर थाना सम्मनपुर जिला अंबेडकर नगर से तरन्नुम का ट्रेन पर चढ़ने को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी मिलने पर जीआरपी एसओ राजेश दुबे और आरपीएफ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराया। जीआरपी थाना प्रभारी मारपीट से चुटहिल हुई तरन्नुम को थाने ले गए। तरन्नुम का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। तरन्नुम ने जीआरपी थाने में रामप्रीत के खिलाफ तहरीर दी। रामप्रीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फैजाबाद जा रहा था। फर्रुखाबाद स्टेशन से उत्सर्ग ट्रेन पकड़नी थी। वह मथुरा अनवरगंज ट्रेन से आया था। ट्रेन से उतरने के दौरान उसने तरन्नुम से उतरने के बाद चढ़ने के लिए कहा। इसी बात पर तरन्नुम झगड़े पर अमादा हो गईं। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।