फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allow three days of rain devastated crop report

बारिश से तबाह फसल की रिपोर्ट तीन दिन में दें

Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allow three days of rain devastated crop report
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। काउंटर पर
विज्ञापन
80 प्रार्थना पत्र दर्ज हो सके। पंजीकरण न होने से वंचित फरियादियों ने हंगामा किया।  इस दौरान आठ प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण किया जा सका। उधर, अमृतपुर में हुए तहसील दिवस में 19 में से तीन फरियादियों को राहत मिल सकी। कायमगंज में हुए तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने बरसात से हुए फसल के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

कायमगंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने समस्याएं सुनीं। लेखपालों को बारिश से प्रभावित हुई फसल का तीन दिन में आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में बारिश से 20 प्रतिशत फसल बर्बाद होने की जानकारी दी। शाहीपुर ग्राम पंचायत में लोहिया आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण में मानक की अनदेखी की शिकायत की गई। डीएम ने इस पर बीडीओ विमला देवी को जमकर लताड़ लगाई। 

बीडीओ, सेक्रेटरी और लाभार्थियों से भवनों की कीमत वसूलने की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी के खिलाफ भी कारवाई के निर्देश दिए। शुकरूल्लापुर निवासी विकलांग किरन देवी पत्नी अमीर सिंह ने अपने 8 साल के बच्चे को दिखाते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसे इतना पीटा की उसका पैर टूट गया। नवाबगंज थाने गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। डीएम को एसओ मुकेश यादव ने पैर टूटने का कारण छत से गिरना बताया। इस पर दंपति रोने लगे। डीएम ने एसओ को हड़काते

हुए उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिवक्ता संजीव कुमार और एसडीएम में नोंकझोंक होने लगी। अधिवक्ता ने बताया कि शरीफपुर छिछनी निवासी राजीव कुमार ने पूर्व प्रधान और उनके रिश्तेदारों को यादव के स्थान पर जाटव दिखाकर 18-8-1996 में तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो ने उनके नाम पट्टे करा दिए थे। 6-12-14 डीएम ने इनको निरस्त कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थ लेकिन एसडीएम द्वारा अभी तक कार्रवाई नहीं की

गई है। डीएम ने एसडीएम को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पितौरा गांव की महिलाओं ने समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाने और बैरमपुर के कृष्णकुमार ने खराब पडे़ राजकीय नलकूप को चालू कराने की मांग की।  इस दौरान एसपी विजय यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार, बीएसए योगराज सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह, परियोजना निदेशक जेआर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी सदर सुनील वर्मा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पंजीकरण काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। यहां प्रार्थना पत्रों के पंजीकरण रसीद को लेकर लिपिक की मनमानी हावी रही। अधिकांश लोगों को बिना रसीद के ही चलता कर दिया गया। इस पर फरियादियों ने हंगामा किया। अधिकारियों से शिकायत कर बिना पंजीकरण के प्रार्थना पत्र भी दिखाए। फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया गया। आप पार्टी के

राकेश अग्निहोत्री, देवकीनंदन गंगवार, श्रीधर दुबे और मंजू यादव ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि हाता मिंडू खां और भाऊटोला में पालिका का चौक है। इस पर मोहल्ले के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे रास्ता बंद है। छत्ता दलपतराय की रहने वाली श्रीदेवी ने खराब बिजली मीटर बदलने की मांग की। हैवतपुर गढ़िया के शिवशंकर ने समाजवादी पेंशन दिलवाए जाने की फरियाद लगाई। फतेहगढ़ कैंटूमेंट की रहने वाली मंजूलता ने किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर सीओ सिटी वाईपी सिंह, डूडा एपीओ सियाराम सचान और नायब तहसीलदार चूणामणि आदि मौजूद रहे।

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी लालजी मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 19 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। शिक्षिका सुनीता देवी और शिक्षक रामनरेश ने  स्कूल में खराब पड़े हैंडपंप को सही करवाए जाने की मांग की। करनपुरदत्त के राकेशचंद्र शर्मा ने सड़क की मरम्मत की फरियाद

लगाई। मुन्नी देवी निवासी नयागांव और अमर सिंह निवासी नगला हूसा ने विरासत दर्ज कराने की मांग की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, तहसीलदार विनोद जोशी, सीओ कालूराम दोहरे, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीओ समाज कल्याण विपिन अवस्थी, एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी और चिकित्सा प्रभारी डा. गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।

विकलांगों ने अलग काउंटर की उठाई मांग
तहसील सदर में विकलांग प्रार्थना पत्रों के पंजीकरण के लिए भीड़ में बुरी तरह फंसे रहे। विकलांग शाहजहां और युवती सरिता अपने विकलांग पुत्र को लेकर पंजीकरण कराने के लिए काउंटर पर पहुंची तो भीड़ में फंस गईं। इसी तरह कांशीराम कालोनी की शहाना, देवकी, सुजाता सिंह भी भीड़ में फंस गईं। इस पर इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से विकलांगों के लिए अलग काउंटर खोले जाने की मांग की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed