फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allegation of removing 20 employees after change of tender

Farrukhabad News: टेंडर बदलने के बाद 20 कर्मचारियों को हटाने का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of removing 20 employees after change of tender
फर्रुखाबाद। तीन माह का मानदेय और 11 माह से ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा न होने से नाराज छावनी परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने टेंडर बदलने के बाद बिना नोटिस नौकरी से हटाने और भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई। कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिलने पर कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल से नया टेंडर लागू हुआ है। पुराने ठेकेदार ने मानदेय से ईपीएफ की रकम काटी लेकिन 11 माह से खातों में जमा नहीं की। वहीं नए ठेकेदार ने तीन माह तक काम कराने के बावजूद कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया। टेंडर बदलने के बाद करीब 20 लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। न तो किसी को नोटिस दिया गया और न ही हटाने का कारण बताया गया। सफाई कर्मी सागर ने बताया कि शुक्रवार को उसके साथ विशाल, अभिषेक, अमन, अमरपाल और अजय को भी काम से हटा दिया गया। इन सभी का तीन माह का मानदेय बकाया है। इससे पहले संजीव, संजीत, नीलेश, इस्लाम, यासमीन और अमरुल समेत कई कर्मचारियों को हटाया गया। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि नया ठेकेदार नौकरी बरकरार रखने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed