{"_id":"66158a4a133be5356c0549a2","slug":"allegation-of-murder-by-hanging-a-young-man-after-giving-him-alcohol-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110204-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब पिलाकर युवक की फंदा लगाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब पिलाकर युवक की फंदा लगाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब पिलाकर पुत्र को फंदे पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाकर मां ने सीजेएम कोर्ट में चार के खिलाफ अर्जी दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या मांगी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव वीसलपुर तराई के मजरा नगला भूड़ निवासी हंसी देवी ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद के मजरा गोविंदपुर निवासी वीरपाल, जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र के निवासी कमलेश व दो अज्ञात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि विवाद के बाद पुत्रवधू बहनोई गोविंद के साथ उसके घर चली गई।
3 सितंबर 2023 को वह मसेनी के नर्सिंग होम में भर्ती थी। पति लालाराम देखरेख में लगे थे। गांव वापस आने पर पता चला कि पुत्र यादराम को वीरपाल, कमलेश व दो अज्ञात लोग अपने साथ बुलाकर ले गए। वहां पुत्र को शराब पिलाकर फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। बहू से पूछने पर पहले वह बहाने बनाने लगी। बाद में पुत्र की तरह उसकी हत्या करने की धमकी दी। इस मामले में थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -