फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   All tests will be done in CHC, blood storage unit will also open.

Farrukhabad News: सीएचसी में होंगी सभी जांचें, ब्लड स्टोरेज यूनिट भी खुलेगी

Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
All tests will be done in CHC, blood storage unit will also open.
कमालगंज। जिले के सबसे बड़े विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्दी ही सभी प्रकार की कंप्यूटरीकृत जांचों की यूनिट शुरू होगी।इससे मरीजों व उनके परिजनों को मुख्यालय के लोहिया अस्पताल की भागदौड़ लगाने से छुटकारा मिलेगा। वहीं, ब्लड स्टोरेज यूनिट भी खुलेगी।दोनों सुविधाएं शुरू करने के लिए आधुनिक मशीनें आ गई हैं।
विज्ञापन


कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का दो मंजिला भवन तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था ने भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया है। नए भवन में भूमि तल पर पैथोलॉजी यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रथम तल पर ब्लड स्टोरेज यूनिट होगी।अभी ब्लड स्टोरेज यूनिट जिले की किसी भी सीएचसी पर नहीं है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, पैथोलॉजी को भी आधुनिक बनाया जाएगा। नई पैथोलॉजी में लिवर व किडनी सहित सभी प्रकार की जांचें भी हो सकेंगीं। प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कटियार ने बताया कि बायोकेमिस्ट्री की सभी प्रकार की जांच सुविधा मिल जाएगी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि प्रयोगशाला में नई मशीनें लगने व रक्त स्टोरेज सेंटर चालू होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ होगा। सभी मशीनें व कंप्यूटर आ चुके हैं। इन्हें जल्द ही स्थापित कराए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed