{"_id":"ed21b9b36477641cc69459041f719daf","slug":"all-india-hindu-mahasabha-commotion-at-the-venue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कार्यक्रम स्थल पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कार्यक्रम स्थल पर किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर
विज्ञापन
हंगामा किया। इस दौरान नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने
महासभा के राजेश मिश्रा को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक होने लगी।
राजेश मिश्रा ने विक्रांत से कहा कि पहले उन्होंने भी अश्लीलता के प्रदर्शन
का विरोध किया था लेकिन अब वह उसी के मंच पर सम्मानित किए जा रहे
हैं। जिस समय दिल्ली की रुखसाना कैटवाक कर रही थीं, तभी उनके परिधान को देखकर हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने अश्लील परिधान पहनने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रतिभागी पर काले झंडे भी फेंके। इस पर पुलिस ने उन्हें बाहर कर दिया। जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी समर्थकों को दी। सर्मथकों के आने पर पदाधिकारी फिर कार्यक्रम स्थल पर घुसने लगे।
पल्ला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम और राजेश मिश्रा को अंदर जाने से रोका तो विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर पल्ला चौकी इंचार्ज और हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के बीच हाथापाई होने लगी। यह देख काफी संख्या में पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिसबल ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर नहीं घुसने दिया। गुस्साए पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद युवा महोेत्सव का बैनर फाड़कर अपनी खीज निकाली।