फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   All facilities to victimized women in one place

पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sat, 22 Feb 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
All facilities to victimized women in one place
भूमि पूजन करते जिलाधिकारी, सीडीओ व मौजूद अन्य लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पीड़ित बालिका, किशोरी व महिलाओं को अब न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए वन स्टाप सेंटर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे एक ही छत के नीचे पीड़िताओं को पुलिस, चिकित्सा, परामर्श व अल्पावास की सुविधाएं मिल सकेंगी। शनिवार को जिलाधिकारी ने भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ शिलान्यास किया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिला उत्पीड़न के मामले में तात्कालिक सहायता देने को जिले में वन स्टाप सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यह भवन फतेहगढ़ के पुराना जिला अस्पताल परिसर में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के सामने बनाया जाएगा। 132 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दोमंजिला भवन निर्माण 48 लाख रुपये से होना है।
विज्ञापन

इसके लिए एजेंसी पैक्सफेड नामित है। तीन माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने शनिवार दोपहर भूमि पूजन कराया। हवन के बाद जिलाधिकारी ने पांच ईंटें रखकर शिलान्यास किया। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी भारत प्रसाद, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं
पीड़ित बालिका, किशोरी, युवती व महिलाओं को एफआईआर के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसी भवन में पुलिस रिपोर्टिंग चौकी होगी। चिकित्सीय सहायता व मेडिकोलीगल, परामर्श, पीड़िता के आने वाले बच्चों के लिए खेलकूद का सामान व अधिकतम पांच दिन रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए पांच बेड का एक कमरा बनेगा।
24 घंटे मिलेगी सुविधा
यहां पीड़िता को 24 घंटे मदद मिलेगी। इसके लिए भवन में एक प्रबंधक, मनोवैज्ञानिक परामर्शदात्री, दो केस वर्कर, तीन पैरालीगल नर्स, एक कंप्यूटर आपरेटर, तीन चौकीदार, 6 महिला आरक्षी, एक उपनिरीक्षक व तीन महिला सुगमकर्ताओं की तैनाती की गई है।
शीघ्र चालू होगा सेंटर
वन स्टाप सेंटर को शीघ्र चालू करने के लिए लोहिया महिला अस्पताल के रैन बसेरा में अस्थायी व्यवस्था की गई है। जिला प्रोवेशन अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि फर्नीचर व स्टाफ की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी माह की अंतिम तारीख या मार्च के पहले सप्ताह में सेंटर चालू कर दिया जाएगा।

भवन निर्माण पूरा होने पर लोहिया महिला अस्पताल से वन स्टाप सेंटर नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे लावारिस मिलने वाले बच्चों को भी रोकने में सेंटर सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed