{"_id":"649c812dcacd98f2c8063d24","slug":"aligarh-laborer-dies-due-to-electrocution-farrukhabad-news-c-12-1-310086-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करंट लगने से अलीगढ़ के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करंट लगने से अलीगढ़ के मजदूर की मौत
Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीसीएम से कृषि यंत्र उतारते समय बिजली की लाइन की चपेट में आए अलीगढ़ के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को मार्चरी में रखवा दिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई चौराहे पर गायत्री कृषि सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। दुकान पर डीसीएम से कृषि यंत्र बुधवार को आए थे। जनपद अलीगढ़ थाना गोविंदपुर फागुन गांव इब्राहिमपुर निवासी मजदूर जगदीश प्रसाद (40) डीसीएम पर चढ़कर कृषि यंत्र उतार रहा था। डीसीएम के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी हुई थी। कृषि यंत्र बिजली के तार में छू गया। करंट लगने से जगदीश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
मजदूर की मौत से वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सबस्टेशन पर फोन करके बिजली की लाइन बंद कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मार्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने जगदीश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है।