फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akhilesh, Maya, Azam and Keshav demand

अखिलेश, माया, आजम और केशव की डिमांड

Wed, 01 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh, Maya, Azam and Keshav demand
student elecation - फोटो : amarujala
नामांकन प्रक्रिया निपटते ही विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए प्रमुख राजनैतिक दलों ने स्टार प्रचारकों की डिमांड हाईकमान को भेज दी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह (राजू भैया) समेत कई नेताओं की सभाएं कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



सपा नेता पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा कराने के लिए स्थल चयनित करने को कहा गया था। सदर में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, अमृतपुर में राजेपुर कसबा के रामलीला मैदान, भोजपुर विधानसभा में रोहिला चौराहे के पीछे वाले मैदान, कायमगंज में शमशाबाद कसबे या अचरा के मैदान को सीएम की जनसभा के लिए चिन्ह्ति किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा स्टार प्रचारक वरिष्ठ सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव, कन्नौज की सांसद डिंपल यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खां, राम आसरे विश्वकर्मा, एमएलसी असीम यादव की सभाएं कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व सीएम के बेटे राजवीर सिंह समेत कई स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम लेने की कवायद चल रही है।


बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा छह फरवरी को कमालगंज में होगी। जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश मिश्रा, रजनीकांत कुशवाहा, राहुल गौतम की भी सभाएं होंगी। 8 फरवरी को शमशाबाद बस स्टाप के पीछे मैदान पर सतीश मिश्रा के आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed