फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   AIMIM district president was taken away from the police station

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष को थाने से छुड़ा ले गए

Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
AIMIM district president was taken away from the police station
जहानगंज थाने में दरोगा से खालिद की होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर मेरापुर पुलिस ने एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इस पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। थानेदार से नोकझोंक के बीच उनके कमरे से जिलाध्यक्ष को छुड़ा ले गए। जिलाध्यक्ष ने जनसभा के दौरान नारा लगाने का आरोप है।
विज्ञापन

एआईएमआईएम की जनसभा मंगलवार को गांव जरारी में थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, महासचिव पूर्व विधायक वारिस पठान पहुंचे थे। प्रदेेश अध्यक्ष ने कोरोना काल में गंगा में लाशें उतराने का जिक्र कर योगी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। महासचिव वारिस पठान ने मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से तालिब सिद्दीकी को जिताने की अपील की। अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष हाजी अकरम के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। जानकारी पर एसओ देवेश कुमार पाल मौके पर गए और जिलाध्यक्ष को थाने में बंद कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव भीड़ के साथ थाने में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बाहर गाड़ी में बैठे रहे। उनके प्रतिनिधि खालिद ने जिलाध्यक्ष को पकड़ने का विरोध किया। इस पर एसओ की उनसे नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद थाने में ही धरने पर बैठ गए और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कार्यालय में घुसकर जिलाध्यक्ष को छुुड़ा ले गए।
हाजी अकरम ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की बात को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भीड़ में किसी ने नारा लगा दिया हो। इसकी जानकारी नहीं है। एसओ देवेश कुुमार पाल ने बताया कि वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर जिलाध्यक्ष को पकड़कर लाए थे। वह नारा लगाने से इनकार कर रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed