{"_id":"65b9607edf8912638f072b0d","slug":"agreement-signed-with-nabard-one-thousand-mt-warehouse-will-be-built-in-kumhauli-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-107773-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाबार्ड से हुआ करार, कुम्हौली में बनेगी एक हजार एमटी की गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाबार्ड से हुआ करार, कुम्हौली में बनेगी एक हजार एमटी की गोदाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। सहकारी संस्थाओं को अब गुजरात व महाराष्ट्र की तर्ज पर आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने की पहल रंग लाने वाली है। ब्लाॅक क्षेत्र के जहानगंज स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक सहकारी समिति की ओर से एक हजार मीट्रिक टन की गोदाम निर्माण किए जाने की परियोजना स्वीकृत हो गई है। इसके लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से करार हुआ है। समिति की कुम्हौली में 18 बीघा भूमि पर गोदाम बनाया जाएगा।
सहकारी समितियों के पास उपलब्ध संसाधनों का आर्थिक के रूप में उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत जहानगंज सहकारी समिति की बहोरिकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर कुम्हौली में 18 बीघा जमीन पर गोदाम बनाने की परियोजना स्वीकृत हुई है।
समिति के सचिव राजीव दुबे का कहना है कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक से अनुबंध पत्र मिल गया है। जल्दी ही काम शुरू होगा। नाबार्ड कम ब्याज पर निर्माण के लिए पैसा देगी। केंद्र सरकार भी ब्याज पर कुछ अनुदान देगी। वहीं, जहानगंज में दानमंडी मोड़ के पास सहकारी समिति का पेट्रोलपंप खोलने के लिए सर्वे हो गया है। वहां समिति की नौ बीघा जमीन है।
विज्ञापन
जिसे इफ्को खाद भंडारण या खाद्य विभाग को गेहूं चावल भंडारण के लिए किराये पर उठाया जा सकता है। एडीओ सहकारिता योगेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि समितियों की खाली जमीन के व्यवसायिक उपयोग से रोजगार बढेगा। समिति की आमदनी भी बढ़ेगी।