{"_id":"6a19e1e90e7f6087460d1187","slug":"agniveers-showed-their-strength-to-defeat-the-enemy-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-142922-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अग्निवीरों ने दिखाया दुश्मन को धूल चटाने का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अग्निवीरों ने दिखाया दुश्मन को धूल चटाने का दम
Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-23, टैक्टिकल वॉर डेमो के दौरान हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरते जवान। संवाद
फर्रुखाबाद। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के रमन स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित विशेष सैन्य प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांच और गर्व से भर दिया। 24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आम युवक से प्रशिक्षित योद्धा बने अग्निवीरों ने युद्ध क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन कर अपनी दक्षता, साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया।
अग्निवीरों ने आधुनिक युद्ध तकनीकों, अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य रणनीतियों का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के इलाके में घुसपैठ, गश्ती दल पर हमला, बंकरों को ध्वस्त करने, लैंड माइंस को निष्क्रिय करने तथा दुश्मन के ठिकानों पर कब्जा जमाने की कार्रवाई का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। टैक्टिकल वॉर डेमो के दौरान यह भी दिखाया कि कैसे सीमा पर दुश्मन के हमले का किस प्रकार मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। जवानों ने हेलीकॉप्टर से दुश्मन के क्षेत्र में उतरने, सुरक्षित ढंग से आगे बढ़ने, दुश्मन की गतिविधियों की टोह लेने और सटीक रणनीति के साथ उसके गढ़ को तबाह करने का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष जैन ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य अभिभावकों को यह बताना है कि उनके बेटे प्रशिक्षण के दौरान किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए स्वयं को कैसे तैयार करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने अग्निवीरों से राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को बचत की आदत अपनाने, ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से दूर रहने तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को सदैव तत्पर रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, सैन्य अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने जवानों के युद्धक प्रदर्शन को देखकर उनकी जमकर सराहना की।