फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agniveer relationship recruitment begins today.

Farrukhabad News: आज से शुरू होगी अग्निवीर रिलेशनशिप भर्ती

Thu, 27 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Agniveer relationship recruitment begins today.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आज 27 अगस्त से शुरू होगी। सैनिकों के संबंधियों, पूर्व सैनिकों के पुत्र या सगे भाई, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और संगीत वाद्य यंत्रों में दक्ष अभ्यर्थियों के लिए 27 अगस्त से 3 सितंबर तक विभिन्न श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया होगी। किसी भी प्रदेश के पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

अग्निवीर जीडी की भर्ती 27 अगस्त को होगी। अग्निवीर क्लर्क और ट्रेड्समैन श्रेणी की भर्ती 28 अगस्त को होगी। ट्रेड्समैन में सपोर्ट स्टाफ, वाशरमैन, स्टूवर्ड, म्यूजिशियन, आर्टिजन मिस वर्क्स, शेफ, हाउस कीपर और मेस कीपर शामिल हैं। 29 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षण में चयनित म्यूजिशियन अभ्यर्थियों का संगीत कौशलता परीक्षण होगा।
विज्ञापन

अग्निवीर जीडी स्पोर्ट्समैन के ट्रायल 30 अगस्त को होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की भर्ती 31 अगस्त को की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 1 से 3 सितंबर तक कराया जाएगा। सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर जीडी और क्लर्क श्रेणी में सैनिक संबंधी अभ्यर्थियों के लिए रिलेशनशिप सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लर्क पद के लिए केवल सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी अग्निवीर जीडी की भर्ती में बिना रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के भी शामिल हो सकते हैं। अग्निवीर की सभी श्रेणियों के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी के प्रमाणपत्र और निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय से रेजिमेंटल सेंटर पहुंचना होगा।

सिर्फ मान्य खेल प्रमाणपत्र स्वीकार
स्पोर्ट्समैन कोटा में केवल राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। संबंधित खेल का प्रमाणपत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल महासंघ की ओर से जारी होना चाहिए। खेल प्रमाणपत्र की वैधता दो वर्ष तक होगी। प्रमाणपत्र के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।


टैटू और नाम गुदवाने पर रोक
भर्ती में अभ्यर्थियों के शरीर पर धार्मिक चिन्ह और नाम के अलावा किसी अन्य प्रकार का टैटू या नाम गुदा होने पर पात्रता नहीं होगी। विशेष रूप से बाजू के निचले हिस्से, कोहनी से हाथ तक तथा हाथ पर निर्धारित धार्मिक चिन्ह या नाम के अतिरिक्त कोई निशान होने पर अभ्यर्थी भर्ती के लिए अयोग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed