{"_id":"5753273a4f1c1bf645108c6c","slug":"aghoshit-katautee-ke-virodh-mein-sadak-par-utare-saphaee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित कटौती के विरोध में शनिवार को सपा नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने डीएम कार्यालय के बाहर गेट पर धरना देकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
शहरी क्षेत्र को 20 घंटे बिजली दिए जाने का रोस्टर लोकल फाल्ट और इमरजेंसी के नाम से होने वाली कटौती से ध्वस्त हो गया है। बिजली की अघोषित कटौती से शहरियों का गर्मी में हाल बेहाल है। इसके विरोध में सपा नेता अनस सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच कर अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ नारेबाजी की।
नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर कहा कि जिला मुख्यालय को 22 घंटे बिजली दी जा रही है। मगर शहर के अन्य मोहल्लों को 20 घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। इस कारण शहरी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। विभागीय अधिकारियों की मनमानी से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी एवं बिजली कटौती में संलिप्त अधिकारियों का दूसरे जिले में तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने कहा कि रमजान माह में बिजली की अघोषित कटौती तत्काल बंद कराई जाए। इस दौरान हाफिज शहजाद कुरैशी, अनवर जमाल सिद्दीकी, रजी अहमद, मसरूर अहमद, अकरम खान, वारिस हयात, राजा भाई, अनीस भाई, संज गुप्ता, जफर अहमद, मोहम्मद जाकिर मौजूद रहे।