फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agents will have to pay a fine of six thousand in license renewal

Farrukhabad News: लाइसेंस नवीनीकरण में आढ़तियों को देना होगा छह हजार जुर्माना

Mon, 22 Jul 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Agents will have to pay a fine of six thousand in license renewal
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में 30 जून तक लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वाले आढ़तियों को अब छह हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। मंडी में 50 फीसदी लाइसेंसों का ही नवीनीकरण हो सका है।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में करीब 1300 आढ़तियों व व्यापारियों के लाइसेंस जारी हैं। इन सभी का लाइसेंस नवीनीकरण 30 जून तक होना था। कई लाइसेंस फर्जी कागजों से जारी कराकर लाखों का कारोबार होता है। अब इस फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए नवीनीकरण में आढ़तियों को दो गारंटर भी लगाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह व्यवस्था फर्जीवाड़ा करने वालों को रास नहीं आ रही है। इससे वह जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे। यदि भाग भी गए तो गारंटरों का फंसना तय है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि मंडी में 30 जून तक कुल 665 आढ़तियों ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फीस जमा की है। इनमें कई ऐसे भी आढ़ती हैं, जिन्हें गारंटर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इससे नवीनीकरण की प्रक्रिया अधूरी है। शेष बचे 600 से अधिक आढ़तियों ने अभी नवीनीकरण के लिए आवेदन भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तिथि 30 जून निकल चुकी है। इससे नवीनीकरण कराए बिना वह कोई कारोबार भी नहीं कर सकेंगे। अब उन्हें लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फीस के साथ 6000 रुपये जुर्माना भी देना होगा। प्रभारी मंडी सचिव सूरज सहाय सक्सेना ने बताया कि दिसंबर तक नवीनीकरण कराने वालों को अतिरिक्त 6000 रुपये शमन शुल्क जमा करना होगा। जबकि दिसंबर के बाद नवीनीकरण फीस के साथ 8000 रुपये शमन शुल्क जमा करना होगा। बिना नवीनीकरण लाइसेंस का कोई भी गेटपास नहीं कटेगा। इससे उनके व्यापार पर स्वत: रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed