{"_id":"5f9afb788ebc3e2787335d64","slug":"agents-uproar-at-the-finance-company-s-gate-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp59131644","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में फाइनेंस कंपनी के गेट पर अभिकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में फाइनेंस कंपनी के गेट पर अभिकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व अभिकर्ताओं से बात करते कोतवाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर अभिकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समय पूरा होने के बाद भी कंपनी के अधिकारी लोगों का रुपया नहीं लौटा रहे हैं। लोग अपने भुगतान के लिए उन पर दबाव दे रहे हैं। ग्राहक मारपीट पर आमादा हो गए हैं। हंगामे के बाद अभिकर्ता फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को घेरकर कोतवाली ले गए। कोतवाल ने दोनों अधिकारियोें को शीघ्र भुगतान न करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
फाइनेंस कंपनी पर हजारों लोगों के करोड़ों रुपये का बकाया हैं। तमाम ग्राहकों की किस्तें पूरी हो चुकी हैं। उनके भुगतान का समय भी बीत चुका है। अब ग्राहक अपना रुपया मांग रहे हैं। कंपनी के अधिकारी ग्राहकों के बकाए का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अभिकर्ताओं ने कहा, बकाया न मिलने पर ग्राहक खफा हैं। बिना रुपया लौटाए उग्र ग्राहकों को संतुष्ट कर पाना अभिकर्ताओं के बस में नहीं है।
कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने अधिकारियों से कहा कि उच्च अधिकारियों से बात करके तत्काल भुगतान कराएं। अन्यथा अभिकर्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में शिव प्रताप सिंह, राजीव कटियार, अतुल झा, कृष्ण कटियार, गौरव गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, संजीव सक्सेना, अजय यादव, जितेंद्र कुमार, सुशील चौहान, दुर्वेश पाल, शंभू नारायण मिश्रा, पवन कटियार, श्यामपाल सिंह, अनुराग चक्रवर्ती, अरुण कटियार, जीपी सिंह आदि थे।