{"_id":"638b9491a81a226f9b1af42c","slug":"aged-in-sacks-farrukhabad-news-knp7316034158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मक्का के बोरों में दबकर वृद्ध चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मक्का के बोरों में दबकर वृद्ध चौकीदार की मौत
विज्ञापन
सातनपुर मंडी में रोती-बिलखती सुरेश की पत्नी राधा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के टिनशेड में लगे मक्का के बोरों की रखवाली कर रहे वृद्ध चौकीदार की बोरों के नीचे दबकर मौत हो गई। बोरे अन्ना गोवंशों ने गिराए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पपियापुर निवासी सुरेश कठेरिया उर्फ साढ़ू (65) सातनपुर मंडी में आढ़तों की चौकीदारी करते थे।
रोज की तरह वह एक टिनशेड में लगे मक्का के बोरों की छल्ली के पास जमीन पर लेटे थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अन्ना गोवंश के झुंड ने बोरे गिरा दिए।
सुरेश बोरों के नीचे दब गए। सुबह छह बजे के करीब वहां से निकले लोगों को उसका पैर दिखाई दिया। चीख पुकार पर पल्लेदारों ने बोरे हटाकर देखा तो चौकीदार की सांसें थम चुकी थीं।
सूचना मिलते ही पत्नी राधा देवी, पुत्र रामू भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने शव जल्दी हटाने की बात कही तो परिजन गुस्सा गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां से पोस्टमार्टम कराया गया। रामू ने बताया कि उनके एक बहन सुधा है।
शादी हो चुकी है। पिता कई सालों से मंडी में चौकीदारी करते थे। आढ़ती महीनादारी पर पैसे दे देते थे। उसी से परिवार का भरण पोषण होता था।