फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   against water crisis women blocked road

पेयजल संकट के खिलाफ महिलाओं ने लगाया जाम

Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
against water crisis women blocked road
फर्रुखाबाद। पेयजल संकट से जूझ रहे नरकसा आंबेडकर नगर की महिलाओं ने मोहल्ले के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं। नगर पालिका कर्मियों ने गली की नापजोख शुरू की तब जाकर करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खोला।
विज्ञापन

मोहल्ले में करीब 200 मकान हैं। यहां अधिकांश गलियों में पानी की पाइपलाइन ही नहीं है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। पूरे मोहल्ले में एक मात्र हैंडपंप है, जिस पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। लोगों ने कई बार पालिका में शिकायत की। बीते माह बोर्ड की बैठक में सभासद की ओर से पाइप लाइन का प्रस्ताव पास हो गया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। गुरुवार दोपहर एक बजे
विज्ञापन

कादरीगेट-लिंजीगंज मुख्यमार्ग पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। महिलाएं बांस-बल्ली लगाकर खाली बाल्टियां लेकर जमीन पर बैठ गईं। जिससे जाम लग गया। पुलिस के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं तब अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर जलकल विभाग के जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने वहां पहुंचकर टीम के साथ पाइपलाइन की नापजोख शुरू कर दी। इसके बाद करीब ढाई बजे लोगों ने जाम खोल दिया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पाइपलाइन नहीं पड़ी, तो फिर रोड जाम किया जाएगा। जाम लगाने वालों में महावीर प्रसाद, संजय राजपूत, हरप्यारी, सुमन, उमा देवी, ओमप्रकाश, किरन श्रीवास्तव, रानी, संध्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed