फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After waiting for four hours, the commotion of the passengers

चार घंटे इंतजार के बाद यात्रियों का हंगामा

Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
After waiting for four hours, the commotion of the passengers
फर्रुखाबाद। दिल्ली की बसों में न बैठाने से परेशान कायमगंज, अलीगंज, एटा, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों ने मंगलवार रात बस स्टैंड पर हंगामा कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में एक चालक ने बस दौड़ा दी, जिसकी चपेट में आने से यात्री बचे। इस पर फिर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात बुलंदशहर डिपो की बस में जगह मिलने पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

त्योहार के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसके बावजूद फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली बसों के चालक-परिचालक कायमगंज, अलीगंज, एटा, अलीगढ़ तक की सवारियों को नहीं बैठाते हैं। निजी बस संचालकों से सेटिंग करके बस स्टैंड से सवारियों को भरवा दिया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम छह बजे से डिपो के एक कर्मचारी ने रिश्तेदार की बसों में सवारियां भरवाईं। इस बीच दिल्ली जा रही किसी भी रोडवेज बस ने अलीगढ़ तक जाने वाले यात्रियों को नहीं बैठाया। महिलाएं, बच्चे और पुरुष रात 10 बजे तक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बसों में चढ़ने के बाद उन्हें उतार दिया गया। परेशान यात्रियों ने दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की एक बस को घेर लिया। आक्रोश देख चालक और परिचालक खिसक लिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली ने यात्रियों को शांत कराया। चालक-परिचालक से बात कर कुछ सवारियों को बैठाने के लिए कहा। यात्रियों के सामने से हटते ही चालक ने बस दौड़ा दी। इससे यात्री हादसे का शिकार होेते बचे। पुलिस कर्मी ने यात्रियों के साथ चालक को जमकर हड़काया। यात्रियों ने कहा कि जब तक बस की व्यवस्था नहीं होती, इस बस को नहीं जाने देंगे। स्टैंड पर हंगामा होने लगा। रात करीब पौने 11 बजे बुलंदशहर डिपो की बस के स्टाफ ने अलीगढ़ तक के सभी यात्रियों को बैठाया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
असहाय दिखे डिपो इंचार्ज गौरीशंकर
चालक और परिचालक की मनमानी तथा यात्रियों के हंगामे की सूचना डिपो इंचार्ज गौरीशंकर को रात में ही मिली। उन्होंने फोन पर परिचालक को यात्रियों को ले जाने की बात कही, मगर उनकी भी एक न सुनी गई।

वर्जन
‘बस का स्टाफ यात्री को नहीं उतार सकता। खासकर रात में यदि किसी यात्री को उतारा तो यह गलत है। वह इस मामले की जांच करवाकर दोषी बस के स्टाफ पर कार्रवाई के लिए लिखेंगे।’
-सुरेश चंद्र शंखवार, प्रभारी एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed