फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After three and a half hours, children got treatment in Piku ward

साढ़े तीन घंटे बाद मिला पीकू के बच्चों को इलाज

Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
After three and a half hours, children got treatment in Piku ward
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में बने पीकू वार्ड में शनिवार सुबह डॉक्टर के न होने से तीमारदार मरीज को लेकर भटकते रहे। कंपिल से आया दंपती मासूम बेटी के इलाज के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

तीमारदारों के दबाव में कर्मियों ने डॉक्टरों को फोन किया, फिर भी मायूसी हाथ लगी। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद 11 बजे डॉक्टर के आने पर बच्चों को इलाज दिया गया।
विज्ञापन

एक माह से 14 साल तक के बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक डॉ. विवेक सक्सेना, दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. अजय सूद और रात आठ से सुबह आठ बजे तक इमरजेंसी पड़ने पर महिला अस्पताल के सीएमएस बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश दुल्हानी बच्चों को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे डॉ. विवेक सक्सेना अस्पताल नहीं पहुंचे। पांचालघाट निवासी मोहम्मद इंताज चार साल की बेटी अलीशा को लेकर सुबह पौने 11 बजे पहुंचे। वहां डॉक्टर नहीं मिले।
इसी तरह 45 किलोमीटर दूर कंपिल के गांव बिलहा निवासी रिषिपाल सिंह, पत्नी सोनम के साथ चार साल की बेटी शगुन को लेकर सुबह 10 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।

वहां से उन्हें पीकू वार्ड में भेज दिया गया। वहां कई बार कहने पर भी किसी ने नहीं सुना। रिषिपाल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ गई, तो तीमारदारों के कहने पर कर्मचारियों ने डॉक्टर को कई बार फोन किया, मगर उन्होंने हर बार कुछ देर में आने की बात कही।
इससे मरीज परेशान रहे। साढ़े 11 बजे डॉ.विवेक सक्सेना पीकू वार्ड पहुंचे, तब दूरदराज से आए मरीजों को इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed