{"_id":"6521a929ba8a6465e40a5314","slug":"after-the-death-of-her-husband-the-woman-was-thrown-out-of-the-house-by-her-in-laws-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-3765-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति की मौत के बाद महिला को ससुरालीजनों ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति की मौत के बाद महिला को ससुरालीजनों ने घर से निकाला
विज्ञापन
कायमगंज। पति की मौत के बाद महिला को ससुरालीजनों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर अधिकारियों से गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी रश्मि कौशल ने संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सोहराब आलम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति अजय कौशल की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई। वह तंबाकू का कारोबार करते थे। ससुरालीजनों ने जेवर आदि सामान लेकर उन्हें बच्चों समेत घर से निकाल दिया। कुछ समय वे अपनी बहन के यहां दिल्ली में समय गुजारकर घर पहुंची। ससुरालीजनों ने घर में घुसने नहीं दिया। इस मामले में वे कई लोगों से मदद की गुहार कर चुकीं है। मगर कोई हल नहीं निकला। सीओ ने मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिया है।
गांव बिराहिमपुर निरोत्तमपुर निवासी भीष्म ने पट्टे की भूमि पर गांव के कुछ लोगों का कब्जा करने की शिकायत की। इसकी मेड़बंदी के लिए क्षेत्रीय लेखपाल पर 20 हजार रुपये लेकर भी अभी तक पैमाइश न करने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव समैचीपुर चितार निवासी अकवन ने कहा कि गंगा की बाढ़ से लगातार उनके खेती की जमीन कट रही है। परकोपाइन बनाकर कटान को रोका जाए। 168 फरियादी पहुंचे। इसमें आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक डॉ. सुरभि व तहसीलदार आलोक कटियार ने समस्याएं सुनीं।