{"_id":"618963a9d9c3b531b96fd244","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-buried-in-the-pit-farrukhabad-news-knp6628098185","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was buried in the pit.
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगुआ नगला में युवक की हत्या कर शव को अधबने बंद घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गड्ढे को खुदवाकर शव को निकलवाया। बेटी ने पिता पर हत्या कर शव दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी अंकित अवस्थी (25) नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहां उसके पड़ोस में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलाह निवासी धर्मेंद्र परिवार के साथ रहता था। जिस दुकान पर धर्मेंद्र काम करता था। वहीं से अंकित परचून का सामान खरीदता था। इससे दोनों में दोस्ती हो गई और एक दूसरे के घर आने जाने लगे।
इसी बीच धर्मेंद्र की पुत्री नेहा चौहान से अंकित का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दो वर्ष दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। धर्मेंद्र इससे नाखुश था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगुआ नगला में आकर किराए के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व अंकित गांव आया तो ससुर से मिलने भी गया था। भाईदूज पर नेहा अंकित के साथ छोटे भाई प्रशांत(13) को तिलक करने के लिए नोएडा से आई। वह पांचाल घाट पर रुक गई। अंकित से कहा कि घर जाकर देखो उसके पहुंचने पर पिता विवाद तो नहीं करेंगे। काफी देर तक अंकित नहीं लौटा तो नेहा घर पहुंची और उसके बारे में पूछा। धर्मेंद्र ने बताया कि अंकित आया तो था लेकिन और लेकिन घर सरह चला गया है। अगले दिन नेहा ने ससुराल में किया। पता चला अंकित वहां नहीं आया। पिता कन्हैया लाल ने अंकित के साढ़ूू से फोन कर जानकारी ली। उसने बताया कि अंकित आया था पर चला गया है।
नेहा ने पिता से अंकित के बारे में पूछा तो उसकी पिटाई कर दी। उसकी आंख पर चोट लग गई। सोमवार दोपहर को धर्मेंद्र, नेहा को टेंपो से राजेपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। चाचूपुर के पास टेंपो से उतरकर नेहा ने जाने से मना कर दिया। लोगों ने पिता-पुत्री को समझाया तो धर्मेंद्र वहां से चला गया।
शाम को कादरी गेटे चौकी पहुंच कर नेहा ने पूरा वाक्या बताया। पुलिस धर्मेंद्र के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था।
पुलिस ने छत पर जाकर आसपास देखा। पड़ोस में अधबने मकान में कुछ हिस्सा एक-दो दिन पहले खुदा हुआ दिखा। उस मकान में भी ताला लगा था। पुलिस ने मकान खुलवाकर खुदाई कराई। मिट्टी में दबा अंकित का शव निकला। सूचना पर पिता और परिजन पहुंच गए। अंकित के सिर पर व चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे लग रहा है कि सिर पर वजनदार वस्तु मारकर हत्या की गई है। पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि हत्या कर शव दबाया गया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। धर्मेंद्र की तलाश की जा रही है।

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD