{"_id":"6a74dc66457cfedf380e0c16","slug":"after-her-lovers-body-was-found-hanging-the-girlfriend-also-took-her-own-life-farrukhabad-news-c-12-1-knp1094-1611766-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेमी का शव लटका मिलने के बाद प्रेमिका ने भी दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेमी का शव लटका मिलने के बाद प्रेमिका ने भी दे दी जान
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कटिन्ना मानिकपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद प्रेमिका ने भी अपने नए घर में जान दे दी। दोनों के परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना काली नदी किनारे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के अरुण उर्फ करन (21) का एक 20 वर्षीय युवती से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों ने लगभग एक वर्ष पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। दस दिन पहले परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया और युवती के साथ मारपीट भी की। इसके बाद अरुण गाजियाबाद चला गया था और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। बुधवार शाम को अरुण घर नहीं पहुंचा, जिसकी खोजबीन के बाद रात करीब 11 बजे उसका शव रमेश यादव के खेत के पास बकैना के पेड़ पर लटका मिला। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को बताए बिना अरुण का अंतिम संस्कार कर दिया। अरुण डीजे बजाने का काम करता था और पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
अरुण की मौत की खबर मिलने पर उसकी प्रेमिका नहाने के बहाने अपने नए मकान में गई। वहां उसकी मां ने कमरे की छत में लगे हुक से दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका देखा। युवती बीएससी की छात्रा थी और छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर दोपहर को गांव पहुंची और दोनों परिवारों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्रथम दृष्टया इस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।