{"_id":"65c917da781bd1ef14011c14","slug":"after-fathers-death-injured-daughter-also-died-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108216-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता की मौत के बाद घायल पुत्री ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता की मौत के बाद घायल पुत्री ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
शमसाबाद। दुर्घटना में पिता की मौत के बाद घायल पुत्री ने भी सैफई में दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से परिजन गमगीन हो गए। बालिका के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव उधमपुर निवासी विपिन (35) शनिवार को बाइक से पत्नी प्रेमवती व छह वर्ष की पुत्री पलक, चार वर्ष की भांजी दीक्षा के साथ जनपद एटा थाना अलीगंज गांव अगौनापुर जा रहे थे। अलीगंज बाईपास पर कार ने टक्कर मार दी। विपिन की मौके पर मौत हो गई। पत्नी प्रेमवती व बेटी पलक को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भांजी दीक्षा को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन प्रेमवती व पलक को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले आए। हालत बिगड़ने पर पलक को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। रविवार को 11 बजे पलक की भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पलक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पलक कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
दादी सर्वेश, ताऊ रमाकांत, चाचा कन्हैयालाल, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। विपिन के शव काे बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।