फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After eight days, water came for a while, then stalled

एक दिन आपूर्ति के बाद कांशीराम कालोनी में पानी ठप

Mon, 09 Nov 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
After eight days, water came for a while, then stalled
कांशीराम कालोनी में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में आठ दिन में एक दिन शुक्रवार को कुछ देर जलापूर्ति हुई। उसके बाद फिर बंद हो गई। पालिका प्रशासन अब बिजली विभाग पर ट्रांसफार्मर न बदलने का ठीकरा फोड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका और बिजली विभाग के बीच की नूराकुश्ती में 1296 आवासों में रह रहे लोग पिस रहे हैं। चार-चार मंजिल ऊंचे आवासों में रह रहे लोग हैंडपंपों से पानी ले जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कालोनी के शकील बोले, आठ दिन से पानी की समस्या है। महीने में आठ-दस दिन पानी बंद होना आम बात हो गई है। वोट लेने सब आते हैं, मगर दिक्कत कोई नहीं सुनता।
तसलीम बोले, हम लोग काम पर चले जाते हैं, तो महिलाओं को चार मंजिल ऊपर घर तक पानी ढोना पड़ता है। दिन भर पानी ढोने में ही लग जाता है।
अनिल कुमार ने बताया कि छह दिन से एक बूंद पानी नहीं आया। इसके बाद एक दिन कुछ देर आपूर्ति हुई, फिर ठप हो गई। तबसे पानी नहीं आ रहा है।
सरोज देवी बोलीं, छोटे-छोटे बच्चे हैं। दिन भर पानी भरने और घर का काम निपटाने में चला जाता है। पानी न होने से बड़ी मुसीबत है। पूरी दिनचर्या बेकार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘दोनों नलकूपों की पैकिंग खराब थी, वह सही कर दी गईं। अब ट्रांसफार्मर हाईवोल्टेज निकालता है। शाम को वोल्टेज कम होने पर नलकूप चलाते हैं। सुबह आपूर्ति ठप रहती है। बिजली विभाग शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दे रहा है।’ -शोहेल अली, जोन प्रभारी, जलकल, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed