फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After cooking in Farrukhabad, the investigation turned out to be positive, the police station was in a tizzy

फर्रुखाबाद में खाना बनाने के बाद जांच में फालोअर पॉजिटिव निकले, थाने में खलबली

Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
After cooking in Farrukhabad, the investigation turned out to be positive, the police station was in a tizzy
कोलगंज थाने को सैनिटाइज कराते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। थाने के फालोअर समेत दो लोग एंटीजन किट से हुई जांच में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। थाने में इसकी सूचना आते ही हेड मोहर्रिर ने दोनों को तुरंत वापस सीएचसी भेज दिया।
एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ राजवीर सिंह ने रविवार को सीएचसी पर नमूना देने के बाद थाने के सभी पुलिस वालों को नमूना देने के निर्देश दिए थे। सोमवार सुबह खाना बनाने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने ाफालोअर व आजादनगर निवासी उसके साथी को जांच कराने के लिए सीएचसी भेजा। वापस आते ही दोनों के संक्रमित होने की सूचना आ गई। नगर पंचायत कर्मचारी को बुलाकर तुरंत पूरा थाना सैनिटाइज कराया गया। प्रतापनगर निवासी फालोअर के परिवार के चार, उसके सहयोगी आजादनगर के 29 वर्षीय युवक के पांच परिजन ज्यादा खतरे में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

आठ दिन पहले बरेली से ननिहाल आया था संक्रमित
कमालगंज। बरेली के नवाबगंज निवासी 22 वर्षीय युवक 8 दिन पूर्व अपनी ननिहाल ककरैया गांव आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ. स्मिता शाक्य ने ननिहाल के 15 लोग ज्यादा खतरे वाली श्रेणी में रखे। यह युवक रेलवे रोड स्थित अपने मामा भाजपा नेता के मशीनरी स्टोर पर भी आता था। डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि तीनों संक्रमितों ने होम आइसोलेशन का आवेदन किया है। उधर, गांव हैदरपुर निवासी संक्रमित युवक के छह परिजन ज्यादा खतरे वाली श्रेणी में हैं। विकास खंड में अब तक 53 लोग संक्रमित निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed