{"_id":"66b526ac8f180bf84d0fb8b4","slug":"after-consuming-gas-his-wife-and-son-were-beaten-inside-the-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114324-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैस हाकर, उसकी पत्नी व पुत्र को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैस हाकर, उसकी पत्नी व पुत्र को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
नवाबगंज। दरवाजे के सामने लघुशंका करने से मना करने पर दबंगों ने गैस हाकर को घर में घुसकर पीटा। बचाने आई पत्नी और पुत्र से भी मारपीट की गई। मारपीट में 17500 भी लूट ले जाने की तहरीर दी।
कस्बा चौराहा मंझना रोड निवासी मोहम्मद ईरोज एक गैस एजेंसी में गैस सप्लाई का काम करते हैं। शाम को वह दरवाजे पर बैठे थे। एक युवक उनके दरवाजे के सामने खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। मना करने पर युवक गाली-गलौज की। इसके बाद वह अपने 10-12 साथियों को लेकर अलग-अलग बाइकों से मौके पर पहुंचा। सभी मोहम्मद ईरोज के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहम्मद ईरोज का पुत्र जीशान और पत्नी गुड्डी बेगम पति को बचाने आई। दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। ईरोज ने आरोप लगाया कि आरोपी जेब में रखे 17500 रुपये भी लूट लिए।
मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर दबंग अपनी दो बाइक और एक ई बाइक मौके पर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार तीनों गाड़ियों को थाने ले गए। मोहमद ईरोज ने गनीपुर निवासी दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --